MLA Madan Lal Bagga Inaugurates Road Projects in Joginder Nagar : लुधियाना। विधानसभा उत्तरी के वार्ड-66 स्थित मोहल्ला जोगिन्द्र नगर में विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से विकास में पिछड़ा रहा विधानसभा क्षेत्र आप सरकार के कार्यकाल में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हर वार्ड और मोहल्ले में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विधायक बग्गा ने आप सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का हवाला देते हुए कहा पिछले तीस वर्षो से विकास के रुप में पिछड़ा विधानसभा उतरी आप सरकार के कार्यकाल में अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार हो चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में प्राथमिकता दी जा रही है। हर वार्ड, हरी व हर मोहल्ले में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सडक़ों का निर्माण किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। अच्छी सडक़ें होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती है और मोहल्ले की बुनियादी व्यवस्था भी बेहतर होती है।
जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है, ताकि लोगों को लंबे समय से पेश आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। इस अवसर पर महिला विंग की जिला को-आर्डिनेटर मनीषा कपूर, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मक्कड़, वार्ड प्रधान रमा चोपड़ा, वार्ड प्रधान सुनील शर्मा, ट्रेड विंग के बलजिन्द्र सिंह राजन, विधानसभा उतरी दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन अजय कालड़ा, भानु प्रताप सिंह, गुरप्रीत सिंह सराली, बलजीत सिंह, प्रवीण भारद्वाज, मोहन लाल शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, जुगल किशोर गोयल, राजू मान, इमरान रजा, सोनू, सुरिन्द्र कौर, सुनीता शर्मा, अश्वनी हांडा, जगमोहन कटारिया उपस्थित रहे।