Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : MLA मनजिंदर सिंह लालपुरा के मामले में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

पंजाब डेस्क: खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के मामले में नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के संगीन मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है। उनके साथ इस मामले में शामिल कुल 11 आरोपियों को भी सजा दी गई है। यह फैसला एडिशनल सेशन जज की अदालत द्वारा सुनाया गया।

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सुनाई गई सजा

12 सितंबर को सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी दोषियों को पुलिस हिरासत में कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद सजा का ऐलान हुआ।

2013 का है मामला

बता दें कि यह मामला 2013 का है, जब एक स्थानीय फोटोग्राफर ने घटना का वीडियो बना लिया था। अगले ही दिन पीड़िता के परिवार ने यह वीडियो लेकर थाना सिटी, तरनतारन में शिकायत दर्ज करवाई। मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसपर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें- AC की कीमतों में होगी बढ़ोतरी: Daikin-Voltas समेत कई कंपनियां बढ़ाएंगी दाम; जानें वजह

Exit mobile version