जालंधर : पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को पंजाब सरकार मंत्री बनाएगी। आज यानी बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था, इसलिए उन्हें आज का समय दिया गया। मोहिंदर भगत को खेल मंत्री बनाया गया है। गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी जगह कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया। अब भगत को खेल मंत्री बनाया गया है। शपथ से पहले भगत ने अपने परिवार के साथ सीएम मान से मुलाकात की।

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि भगत जिस हलके से चुनाव जीते हैं, वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा खेल हब माना जाता है। पश्चिम हलके में ही सबसे बड़ी खेल मंडी और फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में सरकार जालंधर से ही खेल मंत्री बनाना चाहती थी। इसी पद के लिए मोहिंदर भगत के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं हो सकता था।
जालंधर उपचुनाव के दौरान सीएम भगवंत मान ने भी वादा किया था कि अगर जालंधर पश्चिम के लोग सीएम मोहिंदर भगत को एक सीढ़ी चढ़ाएंगे तो वे खुद दूसरी सीढ़ी चढ़ जाएंगे। यहां सीएम मान के बयान का मकसद मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने से जुड़ा था। फिलहाल आप सरकार में जालंधर शहरी से कोई मंत्री नहीं है। हालांकि जालंधर जिले की करतारपुर सीट से विधायक बलकार सिंह सरकार में मंत्री जरूर हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...