Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : विधायक Raman Arora बड़ी राहत, हाई कोर्ट से मिली जमानत

September 3, 2025

Big Breaking : विधायक Raman Arora बड़ी राहत, हाई कोर्ट से मिली जमानत

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा और नगर निगम जालंधर के असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ठ को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दोनों आरोपितों को कोर्ट ने जमानत दे दी है, जो उनके लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है।

तीन महीने से जेल में थे विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा पिछले तीन महीने से भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद थे। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (PVB) ने उन पर करप्शन के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी मामले में नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ पर भी आरोप लगे थे और वे भी जेल में बंद थे।

हाई कोर्ट ने दी जमानत

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आज दोनों को सुनवाई के दौरान अंतरिम राहत देते हुए जमानत दे दी है।

ये भी पढ़ें: Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें