Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक रमन अरोड़ा ने लद्देवाली फ्लाईओवर छोटे वाहनों के लिए खोला

February 10, 2024

विधायक रमन अरोड़ा ने लद्देवाली फ्लाईओवर छोटे वाहनों के लिए खोला

जालंधर: (राजेश योगी)। केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते लद्देवाली इलाके में बन रहे फ्लाईओवर को छोटे वाहनों के लिए खोला गया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के साथ पी.डब्ल्यू.ई. के गुरमीत सिंह (एस.ई.एन.), विशाल (एस.डी.ओ.), रिटायर (एस.ई.एन.) भूपेंद्र सिंह तुली व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि सैंट्रल हलके के लोगों को लद्देवाली फ्लाईओवर की सबसे बड़ी जरूरत थी, जिसको आज (शुक्रवार) दोपहर को छोटे वाहन निकालने के लिए लोगों को समर्पित कर दिया गया।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि नैशनल हाईवे के नजदीक लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर बिजली की हाई वोल्टेज तारों का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली की हाई वोल्टेज तारों का काम जल्द पूरा होने के उपरांत फ्लाईओवर को पूरा खोल दिया जाएगा। आज इलाके के आस- पास के लोगों में लद्देवाली फ्लाईओवर खोलने पर लोगों में काफी खुशी देखने को मिली। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वालंटियर मनमोहन सिंह (राजू), दीनानाथ प्रधान, प्रवीण पहलवान, अमर दीप संदल, हनी भाटिया, बलबीर सिंह बिट्टू, शमशेर सिंह खैहरा इत्यादि इलाका निवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें