Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

MLA Sukhwinder Singh Kotli को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के SC विभाग का Vice-Chairman किया नियुक्त

जालंधर: लंबे समय तक पंजाब की राजनीति में सक्रिय रहे सुखविंदर सिंह कोटली ने छात्रों और लोगों के हितों की लड़ाई लड़कर आदमपुर से कांग्रेस पार्टी का विधायक बनने का गौरव हासिल किया. उनकी सेवाओं और मेहनत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें कांग्रेस विधायक दल का प्रतिनिधि नियुक्त किया और समय-समय पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र और जनता के मुद्दों को विधानसभा में उठाया और उन्हें पार्टी की ओर से पार्टी का विशेष प्रवक्ता दिया। अब राहुल गांधी जी द्वारा देश में शुरू की जा रही भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक सुखविंदर सिंह कोटली को एस सी विभाग पंजाब का वाइस चेयरमैन नियुक्त कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। विधायक कोटली का दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकें जारी हैं। जननेता सुखविंदर कोटली की इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. इससे पंजाब में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी लगन से निभाएंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

 

Exit mobile version