बंगा: पंजाब की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। बंगा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी के पिता चौधरी राम कृशन का निधन हो गया है। फिलहाल उनके देहांत के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर
जैसे ही यह खबर सामने आई, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समर्थक और करीबी लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: चाइनीज डोर की चपेट में आया 9 साल का मासूम… कटा गला; डेढ़ घंटे तक चला आपरेशन, हालत नाजुक
हाल ही में रहे थे चर्चा में
गौरतलब है कि कुछ समय पहले डॉ. सुखविंदर सुक्खी उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा धार्मिक स्थल रसोखाना श्री नाभ कंवल राजा साहिब को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की थी। इसके बाद उन्होंने चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की घोषणा भी की थी।

