Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर शोभा यात्रा की तैयारियों की विधायकों व उपायुक्त ने की समीक्षा

January 19, 2023

श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर शोभा यात्रा की तैयारियों की विधायकों व उपायुक्त ने की समीक्षा

जालंधर : जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, करतारपुर से विधायक बलकार सिंह, उपायुक्त जसप्रीत सिंह और पुलिस आयुक्त एस. भूपति ने आज 5 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती और 4 फरवरी को होने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए श्री गुरु रविदास सभा के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

यहां जिला प्रशासनिक परिसर में बैठक के दौरान विधायक व उपायुक्त ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रकाश दिवस के आयोजन को सुचारू व धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाने के विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से पूरी व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा ताकि आयोजनों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि शहर की सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक रूट प्लान तैयार करें और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें