
चंडीगढ़ : मॉडल सेंट्रल जेल, सेक्टर-51, चंडीगढ़ अब आत्मनिर्भर हो गया है और 710 किलोवाट की कुल क्षमता के साथ अपनी सभी ऊर्जा आवश्यकताओं को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करता है (नेट मीटरिंग व्यवस्था के तहत 360kWp का ऑन-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना और वर्चुअल नेट-मीटरिंग के तहत बाहरी पार्किंग क्षेत्र में 350kWp का ऑफ-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना)। इससे पहले नेट मीटरिंग व्यवस्था के तहत 150kWp SPV पावर और वर्चुअल नेट मीटरिंग व्यवस्था के तहत 350kWp सोलर प्लांट स्थापित किया गया था।
350kWp SPV पावर प्लांट का उद्घाटन 22.04.2022 को प्रशासक यूटी चंडीगढ़ के सलाहकार धर्म पाल द्वारा किया गया था। उद्घाटन के दौरान, प्रशासक के सलाहकार और अध्यक्ष, CREST ने CREST और जेल अधिकारियों को मॉडल सेंट्रल जेल को “नेट ज़ीरो” बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद, CREST ने मॉडल सेंट्रल जेल को “नेट ज़ीरो” बनाने के लिए नेट मीटरिंग व्यवस्था के तहत एक अतिरिक्त 210kWp सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया। अब मॉडल सेंट्रल जेल की पूरी बिजली की जरूरत सोलर पावर प्लांट यानी स्वच्छ और हरित ऊर्जा से पूरी की जा रही है। अब मॉडल जेल चंडीगढ़ देश की पहली जेल है जो “नेट जीरो कन्वेंशनल इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर” है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...