Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में छाया मातम

October 15, 2026

मोगा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में छाया मातम

मोगा: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोट ईसे खां थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब जल सप्लाई विभाग में ड्यूटी पूरी करने के बाद एक कर्मचारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था।

रास्ते में गांव के सरकारी स्कूल के पास एक किशोर ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया और मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव की ओर जाने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

सहायक थानेदार राज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रणजीत सिंह पुत्र साधा सिंह निवासी गांव कादरवाला ने बताया कि वह 14 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव अवाण से कादरवाला लौट रहा था। जब वह गांव मंदर के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो गांव कादरवाला निवासी 17 वर्षीय जसनप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने उसे हाथ देकर रोक लिया। इसके बाद वह किशोर को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव की ओर जाने लगा।

इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अज्ञात चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे जसनप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है और चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें