Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस

September 7, 2026

मोगा: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस

मोगा: थाना सिटी मोगा पुलिस ने सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में सुनील सिंह पुत्र जंगी सिंह निवासी दुन्नेके ने बताया कि 5 सितंबर की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके घर के पास पेंचर की दुकान चलाने वाला कुधा सिंह उसके पास आया और बताया कि उसके पिता जंगी सिंह का किसी अज्ञात वाहन से हादसा हो गया है। हादसे के बाद जंगी सिंह सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे।

सुनील सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह कुधा सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर घटनास्थल पर पहुंचा। वहां कुछ अज्ञात लोग उसके पिता को स्कॉर्पियो गाड़ी में उपचार के लिए ले जा रहे थे। वह भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गया और गंभीर रूप से घायल अपने पिता जंगी सिंह को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान जंगी सिंह की हालत गंभीर बनी रही, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की सूचना दी और हादसा करने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी मोगा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ-साथ उस वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है, जिसने कथित तौर पर जंगी सिंह को टक्कर मारी थी।

इस संबंध में जानकारी सहायक थानेदार बलजीत सिंह का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें