Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: गांव घल्ल कलां में अकाली दल को झटका, कई परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

November 21, 2026

मोगा: गांव घल्ल कलां में अकाली दल को झटका, कई परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

मोगा: जिले के गांव घल्ल कलां में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब शिरोमणि अकाली दल से जुड़े पंचायत सदस्यों ने अपने परिवारों सहित पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। गांव की पत्ती मेहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत सदस्य गुरजंट सिंह, बलवंत सिंह और भाग सिंह ने अपने परिवारों सहित आम आदमी पार्टी का दामन थामा। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और गांवों में करवाए जा रहे विकास कार्यों के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना और प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, गलियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि गांवों के लोगों को भी शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नए साथियों को विश्वास दिलाया कि उन्हें संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके सुझावों के आधार पर गांवों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना है। उन्होंने गांववासियों से भी अपील की कि वे आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ गांव के विकास में अपना योगदान दें।

11 लाख रुपये से बनने वाली गली का निर्माण शुरू

इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव घल्ल कलां में 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इस गली के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव की अन्य आवश्यकताओं और समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे तथा ग्रामीण विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

गांववासियों ने विकास कार्य शुरू करवाने पर विधायक और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। विधायक ने पंचायत सदस्य गुरजंट सिंह, बलवंत सिंह और भाग सिंह सहित उनके परिवारों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सभी नए साथी मिलकर जनसेवा और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर सरपंच सुखचैन सिंह, पंचायत सदस्य करमजीत सिंह कंमा, परनपाल सिंह सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें