Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत, महिला घायल

November 16, 2024

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत, महिला घायल

Moga Barnala Accident : मोगा बरनाला मुख्य मार्ग पर सुबह-सुबह तेज रफ्तार पिकअप की ट्रक से टक्कर होने से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घने कोहरे के कारण पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने ट्रक के पीछे घुसा दिया। इस हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई।

मृत लड़की के पिता जगतार सिंह और मृतक की दादी अपने रिश्तेदारों के साथ सिविल अस्पताल मोगा पहुंचे। अस्पताल में इलाजरत लड़की सरनजीत कौर की मां परमजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी अपने पति से नाराज होकर पिछले छह महीने से हमारे पास रह रही थी, लेकिन उसका रंकू नाम के लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। जिसके कारण घर में झगड़ा हो गया। कल वह बिना बताए एक जगह माथा टेकने गई थी, लेकिन वापस आते समय एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें सरनजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई है बच्ची रीत की मौत हो गई है। मृतक बच्ची की दादी ने भी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि हादसे का शिकार एक परिवार अस्पताल में भर्ती है और हमने बयान दर्ज किया तो पता चला कि इस भयानक हादसे में सरनजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई है छह साल की बच्ची रीत की मौत हो गई है। यह हादसा एक पिकअप गाड़ी के ट्रक से टकराने से हुआ है और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक के वारिसों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें