मोगा: थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव बुट्टर में खेत में नहर का पानी लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट में घायल जगराज सिंह निवासी गांव बरथले को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जगराज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह ठेके पर ली गई जमीन में नहर का पानी लगाने के लिए गया था। इसी दौरान गांव बुट्टर निवासी जगजीत सिंह उर्फ गांधी और करमजीत सिंह उर्फ कम वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल जगराज सिंह को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर जगजीत सिंह उर्फ गांधी और करमजीत सिंह उर्फ कम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
📍 Location: बधनी कलां

