Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार कैंटर ने मचाई तबाही, कई वाहनों को मारी टक्कर, लोग हुए घायल

Moga Canter Hits Vehicles

Moga Canter Hits Vehicles : कोटकपूरा से मोगा की तरफ आ रही कारों को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। बता दें कि, इस घटना में तीन कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। कार चालक की पगड़ी उतर गई और वह घायल हो गया। कैंटर चालक ने शराब पी रखी थी और कैंटर में लकड़ियां भरी हुई थीं।

एसएसएफ ने बताया कि कैंटर चालक ने शराब पी रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस टीम ने यातायात नियंत्रित किया।
वहीं कार चालक हरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे ट्रैफिक जाम होने के कारण हम रुके हुए थे तभी एक तेज रफ्तार कैंटर चालक, जो लकड़ियों से भरा हुआ था, उसने हमें टक्कर मार दी, जिससे काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कैंटर चालक नशे में था और उसने ब्रेक नहीं लगाए, जिससे दुर्घटना हुई।

वहीं जानकारी देते हुए कैंटर चालक जसकरन सिंह ने बताया कि वह कोटकपूरा से मोगा साइड आ रहा था और कैंटर में लकड़ियां भरी हुई थी कार चालकों ने आगे ब्रेक लगा दिए और मैंने कैंटर के ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन फिर भी कैंटर आगे गाड़ियों से जा टकराया।

इस मौके पर एसएसएफ टीम के अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लाल सिंह रोड के पास एक हादसा हुआ है। हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी है। हमने संबंधित थाने को सूचना दी है। यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

Exit mobile version