Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में शहीद बाबा जीवन सिंह का जन्मदिन मनाया

September 5, 2026

मोगा में शहीद बाबा जीवन सिंह का जन्मदिन मनाया

Moga Celebrates Shaheed Baba Jiwan Singh’s Birthday : मोगा। बहोना रोड स्थित बस्ती लाल सिंह में आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल की ओर से शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह का जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने बाबा जीवन सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में आप नेता प्यारा सिंह बधनी को विशेष रूप से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आल इंडिया मजहबी सिंह वेलफेयर एसोसिएशान के अध्यक्ष सुखमन्द्र सिंह गज्जनवाला, रंगरेटा वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन जिंदरपाल सिंह, वाल्मीकि खालसा दल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह सेवा सिंह के अध्यक्ष सोहन सिंह खालसा, गुरमेल सिंह, गुरमेल सिंह खालसा, इकबाल सिंह राजेयाना, जीता सिंह, कुलदीप सिंह माहला, लाडी सिंह, निंदू सिंह, निक्का सिंह, बलदेव सिंह, काका सिंह घारू, भिंदा सिंह घारू, राज कुमार, मंगू सिंह, नछत्तर सिंह गिल, गोपी सिंह गिल, हरप्रीत सिंह, कैप्टन जगसीर सिंह, विनोद गिल, बेअंत सिंह गिल, सन्नी घारू ने बाबा जीवन सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान आप पार्टी के प्यारा सिंह बधनी को संत बाबा कुलदीप सिंह सेखो व दल की ओर से विशेष तौर पर सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें