Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: ट्रक यूनियन में वाहनों से तार चोरी करते 3 युवक गिरफ्तार

October 2, 2026

मोगा: ट्रक यूनियन में वाहनों से तार चोरी करते 3 युवक गिरफ्तार

मोगा। ट्रक यूनियन मोगा में खड़े वाहनों से तांबे की तार चोरी करने के आरोप में थाना सिटी मोगा की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 से 3 किलोग्राम चोरी की गई तांबे की तार बरामद करने का दावा किया है। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ट्रक यूनियन मोगा के प्रधान आज्ञापाल सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव बुक्कनवाला, जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 1 अक्टूबर को करीब शाम 4 बजे ट्रक यूनियन मोगा में मौजूद था। इस दौरान उसने देखा कि कुछ युवक वहां खड़े वाहनों से तार निकाल रहे थे। शक होने पर मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों युवकों को पकड़ लिया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान अजय पुत्र सतनाम सिंह निवासी बुक्कनवाला रोड, मोगा, बबलू पुत्र राज कुमार निवासी जीरा रोड, टीचर कॉलोनी, मोगा तथा इंद्रजीत सिंह उर्फ बाबू पुत्र संतोष सिंह निवासी जीरा रोड, सूरज नगर, मोगा के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से चोरी की गई करीब 2-3 किलोग्राम तांबे की तार बरामद हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इससे पहले उन्होंने इस तरह की चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस मामले में बरामद सामान और आरोपियों के बयानों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें