Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: पति-पत्नी के विवाद के बाद मायके वालों पर मारपीट का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज

September 23, 2026

मोगा: पति-पत्नी के विवाद के बाद मायके वालों पर मारपीट का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज

मोगा: थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव फिरोजवाला मंगल सिंह निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मारपीट के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद के बाद उसकी पत्नी द्वारा अपने मायके परिवार के लोगों को बुलाया गया, जिन्होंने उसके और उसके पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी फिरोजवाला मंगल सिंह, ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने मायके परिवार से कुछ लोगों को बुला लिया।

शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके पिता जगतार सिंह के साथ कथित तौर पर मारपीट की तथा उन्हें चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कोट ईसे खां में दाखिल करवाया गया।पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच के दौरान शिकायतकर्ता और उसके पिता की अंदरूनी चोटों से संबंधित रिपोर्ट भी सामने आई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो चोटों के गंभीर पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में सुखप्रीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोजवाला मंगल सिंह, जगदीप सिंह उर्फ जोरा, अमन सिंह, गुरमेल कौर और अमनदीप कौर, सभी निवासी मलसीहां बाजण, थाना सिधवां बेट, जिला लुधियाना को नामजद किया गया है।

थाना धर्मकोट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

📍 Location: धर्मकोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें