Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगाः खाली प्लॉट को लेकर विवाद, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों से मारपीट, 7 पर केस दर्ज

October 23, 2026

मोगाः खाली प्लॉट को लेकर विवाद, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों से मारपीट, 7 पर केस दर्ज

मोगा। जिले के थाना मेहना के अंतर्गत गांव दुसांझ में खाली प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सुखजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी गांव दुसांझ, जिला मोगा ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा स्कूटी पर काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उसे, उसके पिता गुरमेल सिंह और बड़े भाई इंदरजीत सिंह को घेर लिया तथा उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमले में तीनों को चोटें आईं।

घटना के बाद घायल सुखजीत सिंह, उसके पिता और भाई को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस विवाद की वजह गांव में स्थित एक खाली प्लॉट है। आरोप है कि उक्त प्लॉट को आरोपी खरीदना चाहते थे, लेकिन शिकायतकर्ता के परिवार ने इसे पहले ही खरीद लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र जगतार सिंह, मनी पुत्र जगतार सिंह, जगतार सिंह पुत्र अमर सिंह, आकाशदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, गुड्डू पुत्र बिंदर सिंह, बंटी पुत्र बूटा सिंह और धम्मी पुत्र तेजा सिंह, सभी निवासी गांव दुसांझ, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट की घटना में प्रत्येक आरोपी की भूमिका और विवाद से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें