Last Updated: September 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुस्लिम भाईचारे की ओर से जुमे की नमाज का आयोजन, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने की शिरकत

September 19, 2026

मुस्लिम भाईचारे की ओर से जुमे की नमाज का आयोजन, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने की शिरकत

मोगा: जुमे की नमाज के मौके पर मुस्लिम भाईचारे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हलका मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुईं। इस दौरान मुस्लिम समाज की ओर से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुस्लिम भाईचारे के साथ मुलाकात करते हुए आपसी प्रेम, सम्मान और सद्भावना का संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि मोगा शहर की खूबसूरती इसकी आपसी भाईचारे और सांझी संस्कृति में है। विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होकर समाज में आपसी विश्वास और एकता को मजबूत करते हैं।

विधायक ने कहा कि समाज में आपसी प्यार, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर शांति, सद्भावना और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम भाईचारे की ओर से दिए गए सम्मान के लिए आभार भी व्यक्त किया।

इस मौके पर इमाम अब्दुल रहमान, मुस्लिम बोर्ड के सदस्य मोहम्मद असलम, मियां जी सहित मुस्लिम भाईचारे के कई गणमान्य व्यक्ति और समाज के नेता उपस्थित थे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें