Site icon Dainik Savera Times

मोगाः धर्मकोट पुलिस ने गांव नूरपुर हकीमा के बस अड्डे के पास की कार्रवाई, हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

मोगाः जिला मोगा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना धर्मकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना धर्मकोट में तैनात सहायक थानेदार हरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी गांव नूरपुर हकीमा के बस अड्डे के पास पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। पुलिस कर्मचारियों ने शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव नूरपुर हकीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना धर्मकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 21/61/85 दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक थानेदार हरप्रीत सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिला पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version