Site icon Dainik Savera Times

न्यायालय के आदेश पर पुनर्गणना के बाद नछत्तर सिंह मल्ल‍ी बने सरपंच, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने दी बधाई

मोगा: जिले के गांव मल्लियां वाला के नछत्तर सिंह मल्ल‍ी को अदालत के आदेशों के तहत दोबारा मतगणना के बाद सरपंच चुने जाने पर आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नछत्तर सिंह मल्ल‍ी का मुंह मीठा करवाया, फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। माननीय अदालत के आदेशों के तहत हुई पुनर्गणना के बाद नछत्तर सिंह मल्ल‍ी का सरपंच चुना जाना उनके लिए खुशी का अवसर है।

उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह पूरी पंचायत के साथ मिलकर गांव के विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और तनदेही से कार्य करेंगे। विधायक ने कहा कि गांवों का विकास पंजाब सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, साफ-सफाई, पीने वाले पानी, गलियों-नालियों, सड़कें तथा अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए पंचायतों की भूमिका अहम है। उन्होंने नछत्तर सिंह मल्ल‍ी और पूरी पंचायत को भरोसा दिलाया कि गांव के विकास से संबंधित जायज कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

नछत्तर सिंह मल्ल‍ी ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा दिए गए सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह गांववासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पंचायत के सभी सदस्यों को साथ लेकर गांव के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर समर्थकों एवं गांववासियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने नछत्तर सिंह मल्ल‍ी को सरपंच चुने जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version