Site icon Dainik Savera Times

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विस्फोटक सामग्री और हथियारों सहित 17 आरोपी गिरफ्तार

Moga Police 17 accused a

Moga Police 17 accused a

पंजाब डेस्क: मोगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 9mm ग्लॉक पिस्तौल सहित मैगजीन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना को समय रहते विफल किया गया है।

UK में बैठे व्यक्ति पर साजिश रचने का आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस कथित साजिश का मुख्य सूत्रधार इकबाल सिंह रवि धालीवाल है, जो फिलहाल यूके में मौजूद है। पुलिस का दावा है कि वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है और उसके निर्देशों पर ही आरोपियों ने आगे की योजना बनाई।

जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने मोगा के सदर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला करने और फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाने की साजिश रची थी।

कई गंभीर धाराओं में दर्ज की गई FIR

इस मामले में मोगा के सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS), एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट, UAPA, एक्सप्लोसिव एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें…

आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में आतंकी नेटवर्क और देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version