Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा पुलिस की 15 दिन में बड़ी कार्रवाई, 95 आरोपी गिरफ्तार

November 14, 2026

मोगा पुलिस की 15 दिन में बड़ी कार्रवाई, 95 आरोपी गिरफ्तार

Moga Police Arrest 95 Accused in 15 Days : मोगा। पुलिस ने 31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक नशा तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाकर 72 मुकदमे दर्ज किए और 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 712 ग्राम हेरोइन, 1870 नशीली गोलियां, 6.25 लाख रुपये की ड्रग मनी, शराब, बीयर और हथियार बरामद किए।

जिला पुलिस ने 31 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक अलग-अलग मामलों में कुल 72 मुकदमे दर्ज कर 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 712 ग्राम हेरोइन, 1870 नशीली गोलियां, 6 लाख 25 हजार रुपये की ड्रग मनी, शराब और बीयर की बड़ी खेप के अलावा हथियार भी बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी मोगा सरताज सिंह चाहल ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ और ‘पिंडां दे पहरेदार’ मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 66 मुकदमे दर्ज करके 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके कब्जे से 712 ग्राम हेरोइन, 1870 नशीली गोलियां, 6.25 लाख रुपये की ड्रग मनी और चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इसी प्रकार अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 477 लीटर ठेके की शराब, छह लीटर अवैध शराब और 12.350 लीटर बीयर बरामद की। इसके अलावा एक टवेरा और एक सफारी गाड़ी भी बरामद की गई है। हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इनके कब्जे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए। इस अवधि में आठ घोषित अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया है। लूटपाट और चोरी की वारदातों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोने की एक चेन और एक जिप्सी गाड़ी बरामद की गई। ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में सात CASO ऑपरेशन एसएसपी ने बताया कि नशे के संवेदनशील इलाकों में सात CASO ऑपरेशन चलाए गए। इन कार्रवाइयों के दौरान आठ मुकदमे दर्ज कर 11 आरोपियों को काबू किया गया।

उनसे 24 ग्राम हेरोइन, 1460 नशीली गोलियां, 3 लाख 25 हजार रुपये की ड्रग मनी और दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए। 916 जागरूकता बैठकें कर लोगों को किया जागरूक पुलिस द्वारा नशे और पराली जलाने के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी विशेष प्रयास किए गए। इस दौरान गांवों और शहरों में 77 जागरूकता सेमिनार व बैठकें आयोजित की गईं, जबकि पराली न जलाने के संबंध में 839 बैठकें कर किसानों, पंचायतों, खेल क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों को जागरूक किया गया। एसएसपी ने आम लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें