मोगा: जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना सिटी मोगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिटी मोगा में तैनात हवलदार सुरिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी को एक मुखबिर खास से सूचना मिली कि रणजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी मोगा कथित तौर पर हेरोइन बेचने का काम करता है और इस समय जीरा रोड से मोगा की ओर आने वाली नहर के पास लोहारों वाली साइड स्थित सड़क पर मौजूद है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत थाना सिटी मोगा में मुकदमा नंबर दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
📍 Location: मोगा

