मोगा: पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 40 ग्राम हेरोइन और 80 नशीली गोलियां बरामद की हैं। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
थाना धर्मकोट पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव जलालाबाद पूर्वी के क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रघबीर सिंह उर्फ धन्ना पुत्र हरदीप सिंह निवासी गांव जलालाबाद पूर्वी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन और 80 नशीली गोलियां बरामद कीं। इस कार्रवाई को सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने अंजाम दिया।
इसी तरह थाना समालसर पुलिस ने दाणा मंडी समालसर के क्षेत्र में गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन पुत्र जसविंदर सिंह और अकाशदीप सिंह उर्फ अजै पुत्र सेवक सिंह, दोनों निवासी गांव राजेआणा, जिला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह कार्रवाई सहायक थानेदार रजेश कुमार की अगुवाई में की गई।
वहीं थाना सिटी मोगा पुलिस ने नेचर पार्क मोगा के नजदीक गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए राजवीर सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी साधांवाली बस्ती, मोगा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद की। कार्रवाई हवलदार सुरिंदरपाल सिंह द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...