Site icon Dainik Savera Times

मोगा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ तीन आरोपी अरेस्ट

Arrest

Arrest

मोगा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 55 ग्राम हेरोइन और 33 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, थाना फतेहगढ़ पंजतूर की पुलिस पार्टी दाना मंडी खंबे के पास गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रमनदीप सिंह उर्फ रमना निवासी भिंडरकलां,थाना धर्मकोट को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसी तरह थाना कोटईसे खां की पुलिस ने दाना मंडी गांव मंदर के पास गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर राहुल पुत्र राज कुमार उर्फ राजू निवासी सुंदर नगर, कोटईसे खां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और 33 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है।

वहीं, थाना सिटी साउथ मोगा की पुलिस पार्टी पीमार्का फैक्टरी के पास गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अमनप्रीत सिंह पुत्र ठाकना सिंह निवासी गांव माहला खुर्द, जिला मोगा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपित से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ आरोपितों तक कहां से पहुंचा और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे की तस्करी और सप्लाई के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version