पंजाब डेस्क : मोगा पुलिस ने हाल ही में एक टारगेटेड ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल पांच अवैध पिस्टल और गोलियां बरामद कीं। इनमें तीन .30 बोर पिस्टल, एक .32 बोर पिस्टल और एक ग्लॉक 9mm पिस्टल शामिल हैं।
DGP गौरव यादव ने सांझा की जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस सफलता की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर साझा की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह, पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था।
In a major breakthrough, @MogaPolice arrests 2 accused and recovers 5 illegal weapons with ammunition in a targeted operation, including 3 pistols (.30 bore), 1 pistol (.32 bore) and 1 pistol (Glock 9mm).
Preliminary investigation reveals that arrested accused Lakhwinder Singh… pic.twitter.com/OnYJIhkXR4
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 27, 2026
आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत PS सिटी मोगा में FIR दर्ज कर दी है। जांच में इन हथियारों के पीछे चल रहे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन जारी है। डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस गैर-कानूनी हथियारों के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

