Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga News: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

November 21, 2026

Moga News: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

मोगा: पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत मोगा जिले के बाघापुराना में पुलिस ने एक युवक को 9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा युवक

मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल दिलप्रीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाघापुराना इलाके में उन्हें एक युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं। पुलिस ने शक होने पर युवक को रोक लिया और उसकी तलाशी । बतो दें कि तलाशी के दौरान युवक के पास से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान इंदरजीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी कोटला रायके के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किसे देने वाला था। पुलिस इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए अलग-अलग इलाकों में गश्त और चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें