Site icon Dainik Savera Times

मोगा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और 460 नशीली गोलियों समेत दो गिरफ्तार

मोगा(दलीप कुमार): थाना सिटी साउथ की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो व्यक्तियों को 10 ग्राम हेरोइन, 460 नशीली गोलियों और 27 हजार रुपये की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी मेहमे वाला रोड के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन, 460 नशीली गोलियां तथा 27 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित बांडिया उर्फ बांडिया पुत्र काला सिंह निवासी साधा वाली बस्ती, मोगा तथा देवा पुत्र धन्ना राम निवासी साधा वाली बस्ती, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और ड्रग मनी को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सिटी साउथ पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद नशीला पदार्थ वे कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version