Site icon Dainik Savera Times

इंदर सूद की अध्यक्षता में बैठक, गोशाला व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा

मोगा: दाना मंडी गेट, जीटी रोड स्थित पब्लिक गोशाला की एक महत्वपूर्ण बैठक कन्वीनर इंदर सूद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गोशाला की व्यवस्थाओं, लेबर की कमी को दूर करने तथा गोवंश की बेहतर देखभाल के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कन्वीनर इंदर सूद ने लेबर की कमी को पूरा करने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव मांगे।

इंदर सूद ने कहा कि गोशाला में काम करने वाले मजदूरों के प्रति नरम और सहानुभूतिपूर्ण रवैया रखना संस्था के मूल सिद्धांतों में शामिल है। मजदूरों को चिकित्सा खर्च की सुविधा, प्राथमिकता के आधार पर वेतन, वार्षिक उचित वेतन वृद्धि, घर जैसा भोजन, रहने की व्यवस्था तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि संस्था मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

इसी कड़ी में प्रवीण गर्ग ने मजदूरों को सुबह और शाम भोजन उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर भोजन और सुविधाएं मिलने से कर्मचारियों में काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा तथा गोशाला की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने में मदद मिलेगी। इससे गोशाला अपने आदर्श स्वरूप को बनाए रखने में भी सफल होगी। बैठक के दौरान कन्वीनर इंदर सूद ने विजय शर्मा के कार्यालय संबंधी कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का पद देने की सिफारिश की।

बैठक में सनातन सेवा समिति मालवा जोन के इंचार्ज जोगिंदर पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ पंजीकृत गोशाला को नगर निगम मोगा से मिलने वाले फंड संबंधी प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया गया। सदस्यों ने कहा कि फंड की उपलब्धता से गोवंश के पालन-पोषण और देखभाल की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल इकबाल सिंह लोहम भी उपस्थित हुए। उन्होंने गोशाला की सेवाओं से प्रभावित होकर गोवंश से संबंधित हर प्रकार के सहयोग की पेशकश की, जिसे पदाधिकारियों ने स्वीकार किया। बैठक में दमन सूद, सुरेश कुमार, बलविंदर सिंह, परमजीत गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में दमन सूद ने सभी सदस्यों का बैठक में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version