मोगा: शिरोमणि अकाली दल हलका मोगा के इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हलका मोगा में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी के तहत उन्होंने गांव कालीए वाला में शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरचरण सिंह कालीए वाला के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर की बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संजीत सिंह सन्नी गिल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने अपने संबोधन में पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोग सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हक और सच की आवाज उठाने वाले लोगों पर कथित तौर पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।सन्नी संनी गिल ने पंजाब में नशे की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है और सरकार को इस गंभीर समस्या पर प्रभावी ढंग से काम करना चाहिए।
सन्नी गिल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी है और पार्टी का मुख्य उद्देश्य पंजाब के विकास, लोगों की खुशहाली तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह सक्रिय होने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर भूपिंदर सिंह सरां, सुखदेव सिंह नंबरदार, हीरा सिंह नंबरदार, संतोक सिंह, बोहड़ सिंह सरां, बलविंदर सिंह, जगदेव सिंह, गुरजीत सिंह, प्रगट सिंह प्रधान, जोरा सिंह, हरजीत सिंह सरां, गुरतेज सिंह सरां, गुरतेज सिंह रामगढ़िया, सुखवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह, संता सिंह, प्रेम सिंह, राजपाल सिंह, निर्मल सिंह, हरबंस सिंह, चरण सिंह, जर्मन सिंह सेखों, जसकरण सिंह, मनजीत सिंह, बिंदर सिंह, भगवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह सदस्य, जोगिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, गुरमेल सिंह, सेवक सिंह, विशाल सिंह, जगसीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
📍 Location: मोगा

