Site icon Dainik Savera Times

शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए व्यापारियों ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को किया सम्मानित

मोगा: शहर की गुरु नानक मार्किट के दुकानदारों द्वारा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के सम्मान मे विशेष समारोह का आयोजन समाजसेवी संदीप गर्ग के नेतृत्व में किया गया। यह सम्मान समारोह मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों मे लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए आयोजित किया गया था।

समारोह में मुख्य रूप से नगर निगम की मेयर विनय पाल कौर दोधरिया, सीनियर डिप्टी मेयर काला बजाज, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग, पूर्व पार्षद मतवाल सिंह व पूर्व पार्षद तीर्थ राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार मे जहां आम लोगों को प्रति माह 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है, वहीं महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के प्रयासों से शहर मे करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं। स्वामी वेदातानंद पार्क के बाहर बना सेल्फी कॉर्नर भी शहर की सुंदरता बढ़ा रहा है।

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने समस्त दुकानदारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मोगा हलके के लिए निरंतर ग्रांट लाकर अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उनका एकमात्र सपना मोगा शहर को राज्य के प्रमुख महानगरों की तर्ज पर सुंदर और आधुनिक बनाना है, जिसके लिए वह दिन-रात प्रयासरत हैं।

संदीप गर्ग व दुकानदारों की और से विधायक और अतिथियों को दोशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सुनीता गर्ग, संदीप गर्ग, शिवांश, कामरेड प्यारे लाल, अजय गर्ग, ऋषि गर्ग मप्पा, परशोतम गर्ग, नवीन गर्ग, विजय कुमार, विशाल सहित गुरु नानक मार्किट के दुकानदार उपस्थित थे।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version