Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब ट्रैफिक पुलिस ने की वाहनों की जांच, नाके लगाकर चेक किए कागजात

February 25, 2025

पंजाब ट्रैफिक पुलिस ने की वाहनों की जांच, नाके लगाकर चेक किए कागजात

Moga Traffic Police Checking : पंजाब डेस्क: मोगा शहर में बढ़ती चोरी और नशा तस्करी जैसी अन्य वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेफिक पुलिस लगातार हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं, आज मोगा शहर में विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने नाके लगाए तथा वाहनों के कागजात चेक किए।

इसी कड़ी में आज मोगा के लाल सिंह रोड पर हॉटस्पॉट माने जाने वाले क्षेत्र साधांवाली बस्ती में मोगा पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई, जहां हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की गई। कई वाहनों के चालान काटे गए तथा कई वाहनों को मौके पर ही रोक लिया गया। इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक जोरा सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज खेम चंद परासर व पुलिस पार्टी मौजूद थी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी ट्रैफिक जोरा सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री व डीजीपी पंजाब तथा एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं तथा जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है।

जिसके बाद आज मोगा के लाल सिंह रोड पर हॉट स्पॉट माने जाने वाले साधांवाली बस्ती इलाके में नाकाबंदी की गई और जिन वाहनों पर नंबर प्लेट या कागजात नहीं थे, उनके चालान काटे गए और साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने वाहनों के कागजात पूरे रखें ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अपना धंधा बंद कर दें। अगर कोई नशा तस्कर अब भी नशा तस्करी करता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें