Site icon Dainik Savera Times

ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहरीली वस्तु निगली, उपचार के दौरान मौत

Death

Death

मोगा। शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने से दुखी एक युवक द्वारा जहरीली वस्तु निगलने का मामला सामने आया है। 18 अगस्त को जहरीली वस्तु निगलने के बाद युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 8 सितंबर को उसकी मौत हो गई। मामले में थाना सिटी मोगा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में गुरदेव सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी नजदीक नारायण स्कूल, गली नंबर-1, महिमेवाला रोड, मोगा ने बताया कि उसके बेटे आकाशदीप सिंह की शादी मई 2025 में पायल कंडा पुत्री अमनदीप कंडा निवासी लाल सिंह रोड, मोगा के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के बाद आकाशदीप सिंह को उसके ससुराल परिवार की ओर से कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था।

बयान के मुताबिक, ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर तंग-परेशान किए जाने से आकाशदीप सिंह मानसिक रूप से परेशान था। इसी दौरान 18 अगस्त 2026 को उसने जहरीली वस्तु निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कई दिनों तक उपचार चलने के बावजूद 8 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी मोगा पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी सहायक थानेदार मोहकम सिंह थाना सिटी मोगा ने बताया कि पुलिस ने प्राप्त बयानों के आधार पर पायल कंडा, जतिन कंडा पुत्र अमनदीप कंडा, अमनदीप कंडा, ज्योति पत्नी अमनदीप कंडा निवासी लाल सिंह रोड, मोगा तथा संजय कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version