Site icon Dainik Savera Times

मोहाली में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका… मची अफरा-तफरी, देखें तस्वीरें

Gas Cylinder Exploded Uttar Pradesh

Gas Cylinder Exploded Uttar Pradesh

Mohali oxygen cylinder blast : पंजाब के मोहाली जिले के इंडस्ट्रियल एरिया से एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस धमाके से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

दो कर्मचारियों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विस्फोट में देवेंद्र और आसिफ नामक दो कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की दीवारों और मशीनों को भारी नुकसान पहुंचा है। आसपास के इलाके में धुएं और धूल का गुबार फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू में किया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को खाली कराया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जांच शुरू, सिलेंडर फटने के कारणों की पड़ताल जारी

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

देखें LIVE VIDEO :

Exit mobile version