Site icon Dainik Savera Times

मोहाली पुलिस और AGTF ने आतंकवादी हरविंदर रिंदा के 6 सहयोगियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता में आईएसआई समर्थित, पाक स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक 23 अप्रैल को पटियाला में दोहरे हत्याकांड में शामिल था और तब से वह फरार चल रहा था। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स (पहले ट्विटर) पर सांझा कर दी है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी राज्य में सनसनीखेज अपराध करने की योजना बना रहे थे। इनसे 5 पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Exit mobile version