Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mohali Police ने चोरी की मोटरसाइकिल पर भाग रहे 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

July 16, 2024

Mohali Police ने चोरी की मोटरसाइकिल पर भाग रहे 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: मोहाली पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल पर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ा है। भागते समय आरोपियों की बाइक पत्थर से टकराकर फिसल गई। पुलिस ने पीछे से आकर आरोपियों को पकड़ लिया। बदमाशों ने 12 जुलाई को जीरकपुर से टैक्सी ली थी।

बाद में उन्होंने बंदूक की नोक पर टैक्सी चालक को लूटने की कोशिश की और उसे चाकू मारकर उसकी टैक्सी लेकर फरार हो गए। \वे मंगलवार को मोहाली से भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन यहां उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध हथियार और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी लकी उर्फ ​​काला और फौजी कॉलोनी कपूरथला निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल जीरकपुर के खुशहाल एन्क्लेव में रहते हैं। दोनों यहां कार छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। आज जब वह चोरी की मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने उसे दोनों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें