Site icon Dainik Savera Times

मोहाली पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 4 लोगों को किया गिरफ्तार

मोहाली पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और UP में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगों को चूना लगाते थे।आरोपियों की पहचान UP के सहारनपुर निवासी ऋषभ चौहान, मिलन, विशाल कुमार और मनीष चौहान के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों 2 कारें, 3 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 45 ATM कार्ड, 50 मोबाइल सिम, 13 चेकबुक, एक कार्ड स्वैप करने वाली मशीन, 2 सिम एक्टिवेशन थंब इम्प्रेशन मशीन और 5 लाख नकद बरामद किए हैं।

मामले में मोहाली के SSP डॉक्टर संदीप गर्ग ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन या फोन पर आए लिंक पर कोई प्रतिक्रिया न दें। यह सभी गलत होते हैं। अगर इस तरह की कोई संभावना हो तो पुलिस को सूचित किया जाए।

आरोपियों के 15 खाते सील
मोहाली पुलिस ने आरोपियों के 15 बैंक खाता ब्लॉक कर दिए हैं। उनमें करीब 4,29 लाख रुपए जमा हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह आरोपी अब तक करीब 500 लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। पुलिस को बलटाना निवासी अक्षय कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके साथ 46900 की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। जीरकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की जांच के लिए SP ट्रैफिक हरेंद्र सिंह मान की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया। उनकी जांच में यह चारों आरोपी पकड़े गए।

Exit mobile version