Site icon Dainik Savera Times

Mohali Police ने साढ़े चार किलो अफीम और ड्रग मनी के साथ 3 को किया काबू

मोहाली: सीआईए स्टाफ मोहाली कैंप और खरड़ की टीम ने तीन नशा तस्करों खिलाफ कार्रवाई की। आपको बता दें कि, मोहाली पुलिस ने यूपी के तीन युवकों को 4.5 किलो अफीम और डेढ़ लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार निवासी गांव शंकरा, थाना लिबरी, जिला मुरादाबाद (यूपी), विष्णु और ब्रजेश निवासी गांव थौरेला मस्तकिल, थाना सिरोली, जिला बरेली (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह अफीम किससे लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

डीएसपी मोहाली तलविंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की एक टीम गांव कंबाला के पास गश्त पर थी। सीआईए स्टाफ ने आरोपियों को खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा, तीनों यूपी के रहने वाले हैं और ब्रजेश यूपी और झारखंड से भारी मात्रा में अफीम लाता था और उसे मोहाली और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। ये तीनों पहले भी कई बार झारखंड से अफीम की खेप ला चुके हैं और पंजाब में सप्लाई कर चुके हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के कमरे पर छापा मारा और इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version