Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अलग-अलग मामलों में करीब 12 अवैध हथियार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

August 20, 2024

मोहाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अलग-अलग मामलों में करीब 12 अवैध हथियार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

मोहाली सिटी पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले चार स्नैचरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एक तारीख से आज तक करीब 22 नशा तस्करों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे अब तक करीब दो किलो 200 ग्राम अफीम, 299 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियां, 5032 नशे के कैप्सूल, 55 किलो चूरा पोस्त, करीब 15 किलो सफेद पाउडर, एक किलो 400 ग्राम चरस और 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

एक तारीख से अब तक चोरी के कुल 15 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से लगभग 15 मोटरसाइकिल, दो एक्टिवा और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। इस माह में लूट के दो मामले दर्ज किये गये तथा दो व्यक्तियों को धारदार तलवारों व घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें