Site icon Dainik Savera Times

मोहाली में प्रवासियों की गुंडागर्दी, पंजाबी युवक की चाकू मारकर की हत्या

Mohali Punjabi youth stabbed to death

Mohali Punjabi youth stabbed to death

मोहाली: पंजाब में एक बार फिर प्रवासियों की गुंडागर्दी सामने आई है। बता दें कि मोहाली के फेज़ 11 क्षेत्र में प्रवासियों ने एक पंजाबी युवक की चाकू से घायल होने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों के समूह ने युवक पर हमला किया।

जानकारीं के अनुसार, सिमरनजीत सिंह, मंदिर से माथा टेककर लौट रहे थे, तभी कुछ प्रवासी मजदूरों ने उन पर हमला किया। हमले में सिमरनजीत पर कई बार चाकू से वार किया गया, जिससे वे खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में करवाया गया भर्ती

सिमरनजीत को तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनका इलाज सफल नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार ने किया प्रदर्शन

मृतक के परिवार ने अस्पताल के बाहर धरना देकर पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। परिवार ने आरोप लगाया कि यह हमला योजनाबद्ध था और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठता है।

ये भी पढ़ें: 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आनन-फानन में खाली करवाए गए स्कूल, अलर्ट पर अधिकारी

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना के समय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। हमले का पूरा वीडियो CCTV में कैद हो गया है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। मोहाली के लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन ने यह आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version