Site icon Dainik Savera Times

Mohali STF की टीम ने Punjab Police के कांस्टेबल को उसकी महिला सहयोगी के साथ पकड़ा, आधा किलो हेरोइन बरामद

मोहाली : मोहाली एसटीएफ ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल और उसकी महिला सहयोगी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कांस्टेबल फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात था। जानकारी के अनुसार उक्त पुलिसकर्मी कुछ समय पहले ही बहाल हुआ था और फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरन कौर है। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही ड्रग्स तस्करी में संलिप्त थे और उन्हें दोनों के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी।

पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल का पिछला रिकॉर्ड भी दागदार रहा है। विभाग ने हाल ही में उसे निलंबित किया था और लंबे समय के निलंबन के बाद वह फरीदकोट में पुलिस लाइन में ड्यूटी पर आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह और नवकिरण कौर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

 

Exit mobile version