Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहाली: युवक ने निगला केमिकल, फिर पत्नी और बेटे ने भी की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

December 25, 2022

मोहाली: युवक ने निगला केमिकल, फिर पत्नी और बेटे ने भी की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

मोहाली: मोहाली से इस समय की हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खा कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मामला सेक्टर-48सी का बताया जा रहा है जहां पहले 55 वर्षीय सुरेश शर्मा ने केमीकल पीकर सुसाइड कर लिया। उसी रात उनकी पत्नी अंजना शर्मा और बेटे पुलकिल ने भी केमीकल पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मरने से पहले मृतक सुरेश शर्मा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उसने लिखा कि वह ग्रह कलेश से तंग आ गया है। उसकी सास, ससुर, दो सालियां और एक साला उसके साथ मारपीट करते हैं और बहुत ज्यादा कलेश करते हैं। जिस कारण वो काफी परेशान हो गया है और सुसाइड कर रहा है।

वहीं, जब इस बात का पता घर में मौजूद उनकी पत्नी और बेटे को चला तो वो तुरंत उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जांच के दौरान पुलिस ने सुरेश शर्मा द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, दो सालीयां और एक साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था।

रात को पत्नी और बेटे ने भी पी लिया केमीकल

सुबह सुरेश शर्मा ने केमीकल पीकर सुसाइड किया तो रात को उनकी पत्नी अंजना शर्मा तथा 25 वर्षिय बेटे पुलकित ने भी केमीकल पी लिया। जिस समय उन्होंने यह सब किया तो घर पर कोई नहीं था। लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनका पड़ोसी घर पर अफसोस करने आया। पड़ोसी ने अंदर आए तो देखा कि दोनों माँ-बेटा जमीन पर गिरे हुए थे और पास में एक केमीकल की बोतल पड़ी थी। जिसके बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए हैं। रविवार सुबह इनके पोस्टमार्टम किए जाएंगे।

सुरेश मोहाली में चलाता था अपनी केमीकल फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश शर्मा हरियाणा बिजली बोर्ड से एसडीओ के पर पर तैनात थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने मोहाली में अपनी एक केमीकल की फैक्ट्री खोली थी, जहां से वो फैक्ट्रियों में तथा पेंट बनाने वाली कंपनियों को केमीकल सप्लाई किया करते थे। खुद की फैक्ट्री होने के कारण ही उनके घर तथा फैक्ट्री में हर समय केमीकल मौजूद होता था। यहीं कारण था कि शुक्रवार को जब घर पर कलेश हुआ तो उन्होंने केमीकल पीकर आत्महत्या कर ली और उसके बाद उनकी पत्नी और बेटे ने भी केमीकल पी लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें