Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वृंदावन धाम के लिए बस की रवाना

जालंधर: पंजाब के बागवानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वृंदावन धाम के लिए एक और बस रवाना की ।

इस मौके पर बस में सवार श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की एक अनूठी और विशिष्ट पहल है, जो लोगों के अपने सगे-संबंधियों के साथ पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के सपने को साकार करने में मदद कर रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि जब से यह योजना शुरू हुई है, बहुत सारी बसें अनेक श्रद्धालुओं को देश भर में ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ले जा चुकी है। ऐसी धार्मिक यात्राएं लोगों को आध्यात्मिक अनुभव से भर रही है और वह तीर्थ यात्रा से लौटने के बाद स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रहे है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब सरकार द्वारा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों—जिनमें श्री हरिमंदिर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, सालासर धाम, खाटू श्याम और वृंदावन आदि शामिल है के दर्शन करवाए जा रहे है। पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री भगत ने बताया कि ‘हमारी सरकार सारा खर्च कर रही है ताकि बुजुर्ग बिना किसी परेशानी के धार्मिक यात्रा कर सकें।’ उन्होंने बताया कि प्रत्येक श्रद्धालु को लक्जरी ए.सी. स्लीपर बस, ए.सी. आवास, तीन समय का पौष्टिक भोजन, मैडिकल सहायता और रास्ते में देखभाल के लिए समर्पित सेवादार उपलब्ध करवाए जा रहे है।

इस मौके पर धार्मिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार का दिल से धन्यवाद किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बिना किसी वित्तीय बोझ के जाना एक असंभव सपने जैसा था, लेकिन पंजाब सरकार ने बुजुर्गों के लिए इस अधूरे सपने को सच कर दिखाया है।

Exit mobile version