Site icon Dainik Savera Times

मोमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद, पंजाब सरकार की कृषि नीति और खाद वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल

Momi thanked Prime Minister Narendra Modi.

Momi thanked Prime Minister Narendra Modi.

लुधियाना: पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक सुखविंदर सिंह मोमी ने रबी सीजन के दौरान फास्फोरस और पोटाश खादों की सब्सिडी में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इन खादों की सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यूरिया खाद पर मिलने वाली सब्सिडी इससे अलग है।

मोमी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ने और पश्चिम एशिया संकट के बावजूद केंद्र सरकार ने डीएपी खाद का 50 किलो का बैग पुराने 1,350 रुपये के मूल्य पर ही उपलब्ध करवाया है। भारत सरकार लगभग 100 रुपये प्रति किलो की दर से डीएपी खरीदकर किसानों को केवल 27 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नाइट्रोजन पर 94.2 रुपये और फास्फोरस पर 66.11 रुपये प्रति किलो की दर से न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी दी जा रही है।

मोमी ने पंजाब सरकार पर खादों का समय पर वितरण न करने, बैंक क्रेडिट लिमिट की मंजूरी में देरी और मंडियों में किसानों को आ रही परेशानियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पौने पांच साल बीत जाने के बावजूद पंजाब की कृषि नीति का न बनना भी चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि और खरीद व्यवस्था की अग्रिम योजना बनाना सुनिश्चित किया जाए।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल,किसान मोर्चा के जिला प्रधान सरदार सुखदेव सिंह गिल,मनप्रीत सिंह तलवंडी महामंत्री किसान मोर्चा,हरमिंदर सिंह जवादी,जिला महामंत्री,शीनू चुघ,कैलाश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष दविंदर जग्गी,जसबीर सिंह सीरा जैसवाल,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,ललित चौहान,ललित गर्ग मौजूद थे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version