Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनी एक्सचेंज की दुकान पर लूट, लुटेरे ने दुकान पर बैठी लड़की को किया घायल

July 12, 2025

मनी एक्सचेंज की दुकान पर लूट, लुटेरे ने दुकान पर बैठी लड़की को किया घायल

बंगा: मुकंदपुर रोड पर अंशदीप मनी एक्सचेंज की दुकान पर पैसे लेने आए युवक द्वारा वहां पर बैठी लड़की को सिर पर हमला कर घायल करके लूट करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक मुकंदपुर रोड पर स्थित अंशदीप मनी एक्सचेंजर की दुकान के मालिक रणजीत सिंह सुपुत्न अवतार सिंह निवासी खटकड़ खुर्द ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। पीछे दुकान पर काम करने वाली लड़की मनप्रीत कौर सुपुत्नी बलविंदर सिंह निवासी गांव काहमा बैठी हुई थी।

करीब दोपहर 3:30 बजे एक युवक दुकान के अंदर आया और उसने आधार कार्ड से पैसे निकलवाने के लिए बोला। जैसे ही लड़की अंदर बने कैबिन में गई तो युवक भी पीछे ही अंदर आ गया उसने लड़की को दराज खोलकर सारे पैसे निकाल कर देने को कहा, जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने अपने हाथ में पकड़ी हुई एक पिस्टल नुमा वस्तु से लड़की के सिर पर वार कर दिया। वह दराज में पड़े रुपयों में से जितने उसके हाथ लगे लेकर फरार हो गया।

लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, उसका शोर सुनकर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। घायल लड़की को सिविल हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचाया गया। थाना सिटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई वह लुटेरे की तलाश में आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरा को खंगालने ने में लग गई। दुकान के मालिक रणजीत सिंह ने बताया कि लुटेरा करीब 50,000 की नकदी ले जाने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें :- जालंधर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, कचहरी में 3 दिन का ‘नो वर्क डे’ घोषित 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें