Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में अगस्त महीने में दी मानसून ने राहत, तापमान में आयी इतने डिग्री की गिरावट, जानें कैसा रहेगा मौसम

August 20, 2024

पंजाब में अगस्त महीने में दी मानसून ने राहत, तापमान में आयी इतने डिग्री की गिरावट, जानें कैसा रहेगा मौसम

लुधियाना: पंजाब में पिछले दो महीनों में कमजोर मॉनसून के बाद अगस्त महीने में मॉनसून ने पिछली कम बारिश की भरपाई कर दी है। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना के मौसम विभाग ने यह जानकारी साझा की है। बताया गया है कि अगस्त महीने में 190 मिमी तक बारिश होती है, जबकि अब तक करीब 140 मिमी बारिश हो चुकी है और उम्मीद है कि अगस्त महीने में सामान्य से ज्यादा या उससे भी ज्यादा बारिश हो सकती है।

क्योंकि आने वाले दिनों में पंजाब के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों को फायदा हुआ है, वहीं तापमान में भी काफी कमी आयी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब रहा पिछले दिन की गर्मी में पांच डिग्री की कमी आयी।

इसी के साथ ही, मौसम विभाग की विशेषज्ञ डॉ. कुलविंदर कौर गिल ने इस बारिश को किसानों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि अब पानी लगाने की जरूरत थी और नमी बढ़ने से किसानों को बारिश से पानी मिल गया है फसलों में रोग लगने का खतरा रहता है इसलिए वे अपने खेतों में पानी की निकासी अवश्य रखें और यदि फसलों में कोई भी रोग दिखाई दे तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें ताकि फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें