Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में मानसून का कहर, भारी बारिश के कारण कई लोगों के गिरे मकान, पूरा परिवार मिट्टी में दबा

August 4, 2025

पंजाब में मानसून का कहर, भारी बारिश के कारण कई लोगों के गिरे मकान, पूरा परिवार मिट्टी में दबा

मोगा Monsoon : पंजाब में प्रतिदिन हो रही भारी बारिश के कारण कस्बे के गांव कडियाल में एक मकान में रहने वाली विधवा परविंदर कौर के मकान की पुरानी छप्पर की छत गिर गई है। मोगा जिले के गांव कड़ियाल निवासी विधवा परविंदर कौर पत्नी चंद सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण मेरे कमरे की छप्पर की छत गिर गई और कमरे का सारा समान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बैड आदि भी टूट गया, लेकिन कोई जानीमानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मैं बहुत गरीब हूं और मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करती हूं, मेरे पास कमाई का कोई साधन नहीं है। इसलिए मैं अपने मकान की मरम्मत करवाने में पूरी तरह से असमर्थ हूं। मैं प्रशासन से मदद की गुहार लगाती हूं के ताकि मैं अपने मकान की मरम्मत करवा सकूं।

फरीदकोट में छत गिरने से पूरा परिवार घायल
फरीदकोट : जिले में एक परिवार की घर की छत गिरने से पूरा परिवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को बलदेव सिंह अपने परिवार के साथ गांव आहिल में अपने घर के एक कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे का गार्डर टूट जाने से कमरे की छत पूरे परिवार पर गिर गई। बाहर मौजूद उनके भाई भरपूर सिंह ने जब आवाज सुनी तो दौड़कर दरवाजा खोला और देखा कि पूरा परिवार मिट्टी में दबा हुआ था। उन्होंने सभी को मिट्टी से बाहर निकाला। गंभीर चोटों के कारण उन्हें फरीदकोट गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इलाज के बाद पूरे परिवार को घर वापस भेज दिया गया है। इस हादसे में जानी नुक्सान से बचत रही।

 

सादुलशहर में बरसात के कारण गरीब का आशियाना व दुकान की छत गिरी
सादुलशहर : गत दिनों हुई भारी बारिश गरीबों के लिए मुसीबत बन गई। कई लोगों के आशियाने ध्वस्त हो गए। अधिक बरसात होने के कारण वार्ड नंबर 10 में एक मकान के बरामदे की छत धमाके के साथ गिर गई। इससे जहां काफी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि पास ही सो रहे मकान मालिक रूपराम एवं उसके पुत्न-पुत्नवधू तथा मासूम पौती बाल-बाल बच गए। धमाका सुनकर आस-पडोस में रहने वाले पड़ोसी तुरंत पहुंचे। मलबे में दबा सामान सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड कार्मिकों के साथ तुरंत पहुंचे। मौका-मुआयना करवाया और आश्वासन भी दिया कि नुकसान बारे एसडीएम एवं जिला कलेक्टर को पत्र भिजवाया जाएगा। नियमानुसार जितनी भी मदद हो सकी, करवाई जएगी। इसी कडी में वार्ड नंबर 15 में भी भगत विजय अरोडा की दुकान की पक्की छत गिर गई। यहां भी जानी नुकसान नहीं हुआ, परंतु दुकान का सामान नष्ट हो गया। पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड के नेतृत्व में अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया।

 

बरसात से अबोहर के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति, ढाणी मांडला में घर की छत गिरी
कथूरिया, अबोहर, : दो दिन पूर्व लगातार हुई बरसात से कई गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और दर्जनों की संख्या में कच्चे मकानों में दरारें आ गई जबकि अधिकतर लोगों के मकान गिरने से उनका हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मकान बनाने के लिए उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ढाणी मांडला निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि पिछले दिनों आई भारी बरसात से उनके मकान में पानी भर गया और देखते ही देखते उनके मकान की छत धराशाई हो गई, जिससे कमरे में रखा हुआ बैड, बिस्तरे व अन्य घरेलू सामान तहस नहस हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबा हुआ सामान उसने बाहर निकाला, जिससे उसका हजारों रुपए का नुक्सान हो गया है। प्रेम कुमार ने जिला प्रशासन से नुक्सान की गिरदावरी करवाकर उन्हें शीघ्र ही उचित मुआवजा जारी करने की मांग की है ताकि वे परिवार के गुजारे के लिए छत बना सकें। ज्ञात हो गत दिवस चूहड़ीवाला धन्ना में भी कई लोगों के मकान गिरने से उनका लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें