Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में ओर अधिक NRI अदालतें की जाएंगी स्थापित : Kuldeep Dhaliwal

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) से संबंधित मामलों के लिए और अधिक त्वरित अदालतें स्थापित करने के सिलसिले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात करेंगे।

पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री धालीवाल ने कहा कि वह जल्द ही मुख्य न्यायाधीश से मिलेंगे ताकि अधिक एनआरआई त्वरित अदालतें स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के तौर-तरीकों पर काम किया जा सके।

कई अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) विशेष तौर पर पंजाबी से संबंध रखने वालों ने हाल ही में आयोजित एनआरआई सम्मेलनों के दौरान संपत्ति विवाद समेत अपने मुद्दों के निवारण के लिए राज्य सरकार से त्वरित अदालतें स्थापित करने की मांग की थी। धालीवाल ने अनिवासी भारतीयों को आवशय़क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए कानूनी सलाहकारों की प्रतिनियुक्ति के भी निर्देश दिए।

Exit mobile version